दो शब्द
इस पुस्तक में दिए गए विषय, बाइबल को गहराई से अध्ययन करने के लिए बहुत अधिक उपयोगी और सहायक है। ये अध्ययन, विषयों को सरलता और स्पष्टता से प्रस्तुत करने के कारण बाइबल अध्ययन की एक निश्चित आवश्यकता को पूरा करते हैं, तथा सामूहिक और व्यक्तिगत अध्ययन के लिए बहुत उपयोगी है।
हम बड़े हर्ष के साथ अपने पाठकों के लिए इसका यह नवीन संस्करण प्रस्तुत कर रहे हैं। इस संस्करण के प्रत्येक वाक्य, प्रत्येक प्रश्न और प्रत्येक पद की बारीकी से पुनः जाँच - पड़ताल की गई है, और एक नई सज - धज के साथ इसे प्रस्तुत किया जा रहा है। हमें पूरा विश्वास है कि हिन्दी भाषा का यह संस्करण भारतवर्ष के हिन्दी बोलने वाले क्षेत्रों के लिए एक बहुमूल्य उपहार सिद्ध होगा। जिसकी सहायता से लोग परमेश्वर के वचन, बाइबल, का गहराई से अध्ययन करके जीवन का सच्चा अर्थ जान सकते हैं।
इसके अध्ययन का क्षेत्र बहुत विस्तृत है, जिसमें त्रिएकत्व, उद्धार, बाइबल, मसीही जीवन, मिशनरी प्रेरणाएं, उपवास, ईश्वरीय चंगाई, योजनाबद्ध पितृत्व, विवाह, तलाक, नई नैतिकता, अनैतिकता, स्वर्ग, नरक, शैतान और न्याय इत्यादि विषय सम्मिलित है। ऐसा उपयोगी और विस्तृत अध्ययन बहुत ही कम पाया जाता है और यह विद्यार्थियों तथा युवा वर्ग के अध्ययन समूहों के लिए एक आदर्श है।
प्रत्येक अध्याय खण्डों में विभाजित किया गया है और अन्त में विचारशील प्रश्न दिए गए हैं। लेखक अपने विचारों को, विवादास्पद विषयों तक में, साफ - साफ प्रगट करने से नहीं डरता, फिर भी वह निष्पक्ष रहता है। इसी कारण अलग - अलग पृष्ठभूमि से आने वाले सभी विश्वासियों ने इस पुस्तक की सराहना की है।
इस पेज पर 100 विषय सूची है जिसे हर रोज हम एक विषय अपलोड करेंगे।
0 टिप्पणियाँ