हमारे जीवन के लिए प्रभु का उद्देश्य - God Purpose for our Lives

 प्रभु यीशु के पास आपके लिए एक योजना है। वह आपको अपने पवित्र उद्देश्य में जीवन भर चलाने की तीव्र चाहत रखता है आपको उसकी महिमा के लिए सृजा गया है इस पतित संसार में उसके प्रेम तथा ज्योति की अभिव्यक्ति होने के लिए चुना है। यह धर्मशास्त्र के वचन पढ़ते हुए उत्साहित हो जाएं। वह आपके प्रत्येक कदम का मार्गदर्शन करेगा, तथा आपके सामने मार्ग तैयार करेगा, जब आप एक आज्ञाकारी हृदय के साथ उसको खोजेंगे।


परमेश्वर का वचन 

इफिसियों 2:10

क्योंकि हम उसके बनाए हुए हैं; और मसीह यीशु में उन भले कामों के लिये सृजे गए जिन्हें परमेश्वर ने पहिले से हमारे करने के लिये तैयार किया॥

याकूब 1:27

हमारे परमेश्वर और पिता के निकट शुद्ध और निर्मल भक्ति यह है, कि अनाथों और विधवाओं के क्लेश में उन की सुधि लें, और अपने आप को संसार से निष्कलंक रखें॥

रोमियो 12:2

और इस संसार के सदृश न बनो; परन्तु तुम्हारी बुद्धि के नये हो जाने से तुम्हारा चाल-चलन भी बदलता जाए, जिस से तुम परमेश्वर की भली, और भावती, और सिद्ध इच्छा अनुभव से मालूम करते रहो॥

यशायाह 48:17

 मैं ही तेरा परमेश्वर यहोवा हूं जो तुझे तेरे लाभ के लिये शिक्षा देता हूं, और जिस मार्ग से तुझे जाना है उसी मार्ग पर तुझे ले चलता हूं।

यिर्मयाह 29:11

क्योंकि यहोवा की यह वाणी है, कि जो कल्पनाएं मैं तुम्हारे विषय करता हूँ उन्हें मैं जानता हूँ, वे हानी की नहीं, वरन कुशल ही की हैं, और अन्त में तुम्हारी आशा पूरी करूंगा।


प्रार्थना 

हे पिता, मैं आनंदित हूँ कि तू मुझे अपने हाथों से सम्हालता है। तेरी इच्छा यह है कि तू मुझे अपनी पवित्र इच्छा में चलाए। मैं चाहता हूँ कि मेरा जीवन आपके लिए काम आए तू ही है जिसने मुझे सृजा है तथा मेरे पैरों के लिए उत्तम मार्ग भी जानता है। तेरा वचन कहता है मनुष्य योजना बनाता है परन्तु यहोवा उसके कदमों की अगुवाई करता है। "हे प्रभु, मैं आपका स्वागत करता हूँ। तू मेरी अगुवाई कर। तू मेरे जीवन से चमके तथा मेरे हृदय को स्पर्श करे पिता मुझे बुद्धि और ज्ञान दे कि मैं लोगों की सेवा करूं। तूने जो भले काम मेरे लिए तैयार किए हैं मैं तेरा धन्यवाद करता हूँ। पिता मुझे सामर्थ्य दे मैं तेरी ही ओर अगुवाई के लिए ताकता हूँ कि तेरी पवित्र इच्छा को अपने जीवन में पूरा करूं। ( इस प्रार्थना को यीशु मसीह के नाम से मांगते हैं, आमीन )