आपके लिए परमेश्वर का प्रेम - God Love for You


केवल परमेश्वर ही एकमात्र वह व्यक्ति है जिसने आपसे सिद्ध प्रेम किया है। उसके प्रेम में कुछ भी मिलावट नहीं है। उसकी आपके प्रति दया में और कोई उद्देश्य नहीं है। वह आपको प्रेम करता है बस यही बात है। निम्न वचनों को अपने हृदय में गहरा डूब जाने दें। परमेश्वर आपसे असीमित प्रेम करता है।


परमेश्वर का वचन


रोमियो 5:8
परन्तु परमेश्वर हम पर अपने प्रेम की भलाई इस रीति से प्रगट करता है, कि जब हम पापी ही थे तभी मसीह हमारे लिये मरा।


यूहन्ना 3:16
क्योंकि परमेश्वर ने जगत से ऐसा प्रेम रखा कि उस ने अपना एकलौता पुत्र दे दिया, ताकि जो कोई उस पर विश्वास करे, वह नाश न हो, परन्तु अनन्त जीवन पाए।


यिर्मयाह 31:3
यहोवा ने मुझे दूर से दर्शन देकर कहा है। मैं तुझ से सदा प्रेम रखता आया हूँ; इस कारण मैं ने तुझ पर अपनी करुणा बनाए रखी है।


1 राजा 8:23
हे इस्राएल के परमेश्वर! तेरे समान न तो ऊपर स्वर्ग में, और न नीचे पृथ्वी पर कोई ईश्वर है: तेरे जो दास अपने सम्पूर्ण मन से अपने को तेरे सम्मुख जानकर चलते हैं, उनके लिये तू अपनी वाचा पूरी करता, और करुणा करता रहता है।


सपन्याह 3:17
तेरा परमेश्वर यहोवा तेरे बीच में है, वह उद्धार करने में पराक्रमी है; वह तेरे कारण आनन्द से मगन होगा, वह अपने प्रेम के मारे चुपका रहेगा; फिर ऊंचे स्वर से गाता हुआ तेरे कारण मगन होगा॥


अय्यूब 10:12
तू ने मुझे जीवन दिया, और मुझ पर करुणा की है; और तेरी चौकसी से मेरे प्राण की रक्षा हई है।

प्रार्थना


प्रभु जिस प्रकार आपने मुझसे प्यार किया है ऐसा कभी किसी ने नहीं किया। मुझे खेद है कि कई बार मैंने आपके प्रेम एवं स्वीकरण पर सन्देह किया। प्रभु मेरी मदद कर कि आपका प्रेम स्वीकार कर सकू "तू मुझसे अनन्त प्रेम से प्रेम करता है मैं यह विश्वास करता हूँ कि जितने तुझे पुकारते हैं उनके प्रति तू प्रेम की बहुतायत से परिपूर्ण है। मुझे स्मरण है कि आपने अपने एकलौते पुत्र को मेरे लिए दे दिया। प्रभु मैं यह घोषणा करता हूँ कि जितना स्वर्ग पृथ्वी से ऊपर है उतनी ही महान तेरी करूणा है। तेरा प्रेम पवित्र है, तेरी इच्छा मेरी ही भलाई है। मैं विश्वास करता हूँ कि मैं आपकी दृष्टि में अति प्रिय एवं संचित हूँ मैं आपकी अनन्त देखभाल में शरण लेता हूँ। ( इस प्रार्थना को यीशु मसीह के नाम से मांगते हैं, आमीन )