खोये हुओं के लिए परमेश्वर का हृदय - God Heart for the Lost


   परमेश्वर ने अपने एकलौते को दुःख उठाने व मरने के लिए भेजा कि मानवता का रिश्ता परमेश्वर के साथ ठीक हो जाए। वह आज भी संसार में खोई हुई भेड़ को ढूंढ रहा है। अब जब कि तुम्हारा उद्धार हो चुका है परमेश्वर आपके द्वारा खोये हुओं तक पहुंचना चाहता है, निम्न वचनों द्वारा खोये हुओं के प्रति परमेश्वर के हृदय को जानिये तथा मनन कीजिये।

परमेश्वर का वचन

2 पतरस 3:9
प्रभु अपनी प्रतिज्ञा के विषय में देर नहीं करता, जैसी देर कितने लोग समझते हैं; पर तुम्हारे विषय में धीरज धरता है, और नहीं चाहता, कि कोई नाश हो; वरन यह कि सब को मन फिराव का अवसर मिले।

यूहन्ना 3:16
क्योंकि परमेश्वर ने जगत से ऐसा प्रेम रखा कि उस ने अपना एकलौता पुत्र दे दिया, ताकि जो कोई उस पर विश्वास करे, वह नाश न हो, परन्तु अनन्त जीवन पाए।

लूका 19:10
क्योंकि मनुष्य का पुत्र खोए हुओं को ढूंढ़ने और उन का उद्धार करने आया है॥

लूका 10:2
और उस ने उन से कहा; पके खेत बहुत हैं; परन्तु मजदूर थोड़े हैं: इसलिये खेत के स्वामी से बिनती करो, कि वह अपने खेत काटने को मजदूर भेज दे।

यूहन्ना 10:10
चोर किसी और काम के लिये नहीं परन्तु केवल चोरी करने और घात करने और नष्ट करने को आता है। मैं इसलिये आया कि वे जीवन पाएं, और बहुतायत से पाएं।

लूका 15:7
मैं तुम से कहता हूं; कि इसी रीति से एक मन फिरानेवाले पापी के विषय में भी स्वर्ग में इतना ही आनन्द होगा, जितना कि निन्नानवे ऐसे धमिर्यों के विषय नहीं होता, जिन्हें मन फिराने की आवश्यकता नहीं॥

प्रार्थना

   हे प्रभु यीशु, संसार में खोये हुओं के साथ आपके हृदय को बांटना चाहता हूँ। मैं याद करता हूँ कि जब मैं भी खोया हुआ था किस प्रकार सब कुछ निरर्थक तथा शून्य जान पड़ता था प्रभु यीशु मैंने आपको उद्धारकर्ता और छुड़ाने वाले के रूप में जाना है, परन्तु अब मैं आपको खेत के स्वामी के रूप में जानना चाहता हूँ। मैं अपने दिल के साथ विनती करता हूँ कि तू खोये हुए लोगों के बीच अपने मजदूर भेज। मैं विनती करता हूँ कि तू उन्हें प्रेम तथा सामर्थ्य से भर दे प्रभु, मुझे क्षमा कर कि कई बार जब तेरे विषय बोलने का अवसर मिला मैंने खो दिया। मैं यह भी पश्चाताप करता हूँ कि कई बार मैंने तेरे लिए बोलने के लिए पवित्रात्मा की प्रेरणा को भी उपेक्षित किया। मैं तुझसे बुद्धि और हिम्मत मांगता हूँ। मैं वचन और कर्म से आपका गवाह बनना चाहता हूँ कि पूरे पूरे मन से खोये हुओं को ढूंढ । प्रभु किसी से भेट करा दे जो तुझे ढूंढ रहा हो। मैं उनके साथ यह बांटना चाहता हूँ कि तूने मेरे लिए क्या किया है। तेरे वचन के अनुसार दूसरे किसी नाम में उद्धार नहीं हैं। प्रभु यीशु तेरा ही नाम ऊंचा हो! ( इस प्रार्थना को यीशु मसीह के नाम से मांगते हैं, आमीन )